JAC result

JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित; बेटियों ने आर्ट्स-कॉमर्स में गाड़े झंडे, संघर्ष से चमकें कृष्णा लोहारा

Share
Link copied

JAC 12th Result 2026 घोषित! आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी। जानें तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और होटल में काम करने वाले कृष्णा लोहारा की प्रेरक कहानी।

JAC result

आकाश सिंह

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

स्ट्रीम-वार विश्लेषण: आर्ट्स में सर्वाधिक छात्र सफल

इस साल आर्ट्स संकाय का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है, जहां 96.14% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं कॉमर्स में 93.37% और साइंस में 82.92% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

रिजल्ट एक नजर में:

स्ट्रीम | परीक्षार्थी | उत्तीर्ण | पास प्रतिशत |

आर्ट्स  | 2,11,095 | 2,02,962 | 96.14%
कॉमर्स | 21,078 | 19,681 | 93.37%
साइंस | 90,168 | 74,771 | 82.92%

बेटियां अव्वल: लड़कों को छोड़ा पीछे

रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी बेहतर रहा। हालांकि, साइंस में लड़कों ने 0.26% की बहुत मामूली बढ़त बनाई है।

आर्ट्स:  लड़कियां (96.68%) बनाम लड़के (95.35%)
कॉमर्स: लड़कियां (95.70%) बनाम लड़के (91.59%)
साइंस: लड़के (83.02%) बनाम लड़कियां (82.76%)

राज्य के होनहार: मिलिए इस साल के टॉपर्स से

झारखंड की इस साल की टॉपर सूची में छात्राओं ने क्लीन स्वीप किया है।
साइंस टॉपर: राशिदा नाज ( 489 अंक )
कॉमर्स टॉपर: स्वेता प्रसाद ( 478 अंक)
आर्ट्स टॉपर:  छोटी कुमारी (478 अंक )

प्रेरणा की मिसाल: होटल कर्मी कृष्णा लोहारा बने फर्स्ट डिवीजन पास

परीक्षा परिणामों के बीच रांची के बहुबाजार से एक गौरवान्वित करने वाली खबर आई है। चान्हो के पकड़ियो निवासी  कृष्णा लोहारा ने अभावों के बीच सफलता की नई इबारत लिखी है। कृष्णा रांची के चौपाल होटल में पिछले तीन सालों से काम कर रहे हैं।
दिनभर होटल में काम करने की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। रात को जागकर की गई मेहनत रंग लाई और उन्होंने  प्रथम श्रेणी में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। संत पॉल कॉलेज के छात्र कृष्णा ने अपनी सफलता से यह संदेश दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो परिस्थितियां बाधा नहीं बन सकतीं।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र अपना परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com  पर देख सकते हैं।

नोट:  उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज एडमिशन और काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों बधाई!
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।