धनबाद// महुदा थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई

Share
Link copied

महुदा थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि नदी किनारे मौजूद ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने दो लोगों को बचा लिया। बताया जा रहा है कि कतरास थाना क्षेत्र के सोनारडीह स्थित भटमुरना से बीसीसीएल कर्मी का परिवार एकादशी के मौके पर यहां के शिव मंदिर में पूजा के लिए आया था। पूजा से पहले नहाने के दौरान हादसा हो गया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय विधायक ढुल्लू महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow