आजसू पार्टी के मिलन समारोह में दर्जनों आदिवासी युवा हुए शामिल, झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प

आजसू पार्टी के मिलन समारोह में दर्जनों आदिवासी युवा हुए शामिल, झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प

Share
Link copied

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में युवा आजसू का मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों आदिवासी युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने नए सदस्यों को माला और पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन देवाशीष चट्टोराज ने किया, जबकि युवा आजसू के प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश भी उपस्थित रहे।

प्रवीण प्रभाकर ने नवजात सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “जब भी युवा मचलता है, इतिहास बदलता है। आजसू पार्टी ने झारखंड के नवनिर्माण का संघर्ष शुरू किया है, और युवाओं की भागीदारी इसे जनआंदोलन का रूप दे रही है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पुनर्निर्माण में युवा निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

मिलन समारोह में सुमित कुमार और बसंत तिर्की के नेतृत्व में बबलू मुंडा, निखिल मुंडा, सुरेश मुंडा, अनुराग, अभिषेक कुमार, बजरंग गंजू, सनी नायक, छोटू दामू, राज सिंह गंजू, सीजक लकड़ा, सचिन सिंह सहित दर्जनों युवाओं ने आजसू की विचारधारा में आस्था जताते हुए संगठन की सदस्यता ली।

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झारखंड के नवनिर्माण के लिए युवाओं को एकजुट होकर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की दिशा में काम करना होगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow