Ethanol-laden tanker overturns in Chilgu, car damaged; public upset over slow pace of work on Chilgu bridge.

चिलगु में एथनॉल से भरा टैंकर पलटा, कार क्षतिग्रस्त; चिलगु पुल की धीमी रफ्तार पर लोगों में नाराजगी

Share
Link copied
Ethanol-laden tanker overturns in Chilgu, car damaged; public upset over slow pace of work on Chilgu bridge.
Ethanol-laden tanker overturns in Chilgu, car damaged; public upset over slow pace of work on Chilgu bridge.

चांडिल: चांडिल के चिलगु में टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शनिवार को एथनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। इससे हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Baba new 1
Advertisement

स्थानीय लोगों ने चिलगु पुल के निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से मार्ग वन-वे रहने के कारण इस हिस्से में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है।

Kashmir
advertisement

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से चिलगु पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने तथा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।