Fierce Protest Against Bharatmala Project in Gumla

गुमला में भारतमाला प्रोजेक्ट का उग्र विरोध: ग्रामीणों ने मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े

Share
Link copied

Fierce Protest Against Bharatmala Project in Gumla

गुमला (Gumla ): झारखंड के गुमला जिले के लट्ठा बरटोली (लठ्ठा बरटोली) गांव में भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध सोमवार  सोमवार 11 मई को उग्र रूप ले गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची शिवालया कंपनी के मुंशी को ग्रामीणों ने घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। मुंशी के कपड़े फाड़ दिए गए, वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।

क्या है मामला

सोमवार को निर्माण कंपनी की गाड़ियां गांव पहुंचीं। जैसे ही सड़क निर्माण की तैयारी शुरू हुई, गांव के सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मुंशी को घेरकर मारपीट की। पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन भीड़ को पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर पाई।ग्रामीणों की मांग ग्रामीण अपनी कृषि योग्य जमीन सड़क निर्माण के लिए नहीं देना चाहते। उनका आरोप है कि बिना सहमति और ग्राम सभा की मंजूरी के जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे पहले रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर धान रोपनी कर और हल चलाकर अपना विरोध जताया था।

ग्रामीण कहते हैं कि सड़क बनने से उनकी खेती-किसानी और आजीविका बुरी तरह प्रभावित होगी। वे टाना भगत समुदाय के सदस्य भी हैं, जो जमीन बचाने के लिए अड़ा हुआ है।वर्तमान स्थिति निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। प्रशासन ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है।

भारतमाला प्रोजेक्ट का विरोध क्यों

भारतमाला परियोजना के तहत गुमला क्षेत्र में सड़क निर्माण प्रस्तावित है, जिसके चलते कई गांवों में पहले भी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। ग्रामीण पेसा कानून, ग्राम सभा की भूमिका और अपनी उपजाऊ जमीन की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

 

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।