क़िस्त बकाया रहने पर फाइनेंसर ने खींचा वाहन, वाहन मालिक ने खाया जहर हुई मौत.

Share
Link copied

चतरा, शैलेश/चन्द्रेश शर्मा.

चतरा/ टंडवा : चतरा जिले के टंडवा थानांतर्गत आम्रपाली कोल परियोजना के विंगलात गांव निवासी ट्रक वाहन मालिक जुगेश्वर कुमार ने ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से त्रस्त होकर विषपान कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया 25 वर्षीय जुगेश्वर कुमार ने कोयला की ढुलाई करने के लिए प्राइवेट फाइनांस कम्पनी के माध्यम से एक ट्रक खरीदा था। इस दौरान कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा समय पर भाड़ा का भुगतान नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि फाइनेंसर को समय पर क़िस्त का भुगतान नही हो पाया। अंततः तीन दिन पूर्व फाइनेंसर ने वाहन को जप्त कर लिया गया था।

वाहन खिंचे जाने के बाद से वाहन मालिक जुगेश्वर कुमार काफी तनाव में था। मानसिक तनाव की स्थिति में सोमवार को जुगेश्वर ने विषपान कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इनके निधन से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी हैं। वहीं ट्रक हाइवा ऑनर एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने इस घटना को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वाहन मालिकों का बकाया भाड़ा रखनेवाले दोषी ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow