File photo

चाचा चाची से मिलने गया युवक का शव नाले से बरामद ,पुलिस जांच में जुटी ।

Share
Link copied

चाचा चाची से मिलने गया युवक का शव नाले से बरामद ,पुलिस जांच में जुटी ।

File photo

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है. मृतका के चाचा सुखलाल ने बताया कि राहुल मूल रूप से आदित्यपुर का रहने वाला था और दो दिन पूर्व कल्याण नगर स्थित अपने चाचा-चाची के घर आया था. बीते दो दिनों से वह लापता था. रविवार सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ.

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया है.

घटना के बाद इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

 

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow