Jharkhand crime news

झारखंड क्राइम : जमशेदपुर और सरायकेला में फायरिंग के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share
Link copied

Jharkhand crime news

नीरज तिवारी 

जमशेपुर : झारखंड में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हाल ही में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में हुई फायरिंग और रंगदारी की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध हथियारों को भी बरामद किया है।

1. जमशेदपुर: साकची फायरिंग केस में विपिन शुक्ला दबोचा गया

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बंगाल क्लब रोड पर 19 जून की रात अभिषेक जुबली चाय दुकान के पास हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी: आरोपी को 21 जून को हाथीघोड़ा मंदिर के पास से पकड़ा गया, जब वह यूपी भागने की फिराक में मानगो बस स्टैंड जा रहा था।
बरामदगी: आरोपी की निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी किनारे झाड़ियों से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई।

मकसद: आरोपी ने दुकानदारों को डराने और रंगदारी वसूलने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। साकची थाना कांड संख्या 49/2026 के तहत कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

2. सरायकेला: कांदरबेड़ा फायरिंग और रंगदारी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा स्थित केजीएन मेडिकल दुकान में 5 अप्रैल 2025 को हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी सारिक साह उर्फ छोटू (26) को पुलिस ने मानगो (पूर्वी सिंहभूम) के एक किराये के मकान से गिरफ्तार किया है।
दुकान संचालक के भाई साकिब परवेज के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने के इस मामले में पूर्व में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी फरार था।

सफलता: सरायकेला पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापामारी कर उसे पकड़ा। उसके पास से भी घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है।

Also Read :

इसे भी पढ़ें
जनता का धन की ‘कौड़ियों’ में बिक्री !  सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-ARC-कॉरपोरेट की कथित साठगांठ पर जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें

जनता का धन की ‘कौड़ियों’ में बिक्री ! सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-ARC-कॉरपोरेट की कथित साठगांठ पर जारी किया नोटिस

डेस्क : आम आदमी की पांच सौ रुपया का लोन भी हो तो बैंक वाले उसको फ़ोन sms कर परेशान कर देते…

लोहरदगा: अंधविश्वास को पछाड़कर पुलिस ने दिखाई मानवता, थाना प्रभारी ने खुद कंधा देकर कराया अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा: अंधविश्वास को पछाड़कर पुलिस ने दिखाई मानवता, थाना प्रभारी ने खुद कंधा देकर कराया अंतिम संस्कार

प्रीतम / लोहरदगा लोहरदगा: लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार होने से बचाने वाली एक सुखद तस्वीर सामने आई…

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
इसे भी पढ़ें

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेता Pankaj Tripathi के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर…

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।