झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, असंवैधानिक विधेयक का किया विरोध

झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, असंवैधानिक विधेयक का किया विरोध

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : केंद्र सरकार द्वारा 20 अगस्त को संसद में पारित विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सिमडेगा के झूलन सिंह चौक पर भाजपा और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधेयक को असंवैधानिक करार देते हुए इसका पुरजोर विरोध किया।

झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने कहा, “केंद्र सरकार का यह विधेयक असंवैधानिक है, और झामुमो इसका कड़ा विरोध करता है। यदि केंद्र सरकार इस विधेयक को वापस नहीं लेती, तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेगी। हम ना झुके हैं, ना झुकेंगे।”

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सचिव सफीक खान, केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, फिरोज अली, संजू डांग, सुनील खेस, प्रफुल्लित डुंगडुंग, नुसरत खातून, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, सरफराज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, जिला संगठन सचिव वकील खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

झामुमो ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि वह इस विधेयक को तत्काल वापस ले, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow