Local festival satuan

लोकपर्व सतुआन Local festival satuan

Local festival satuan

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक लोकपर्व सतुआन का दिन है। इसे लोग सतुआ संक्रांति या बिसुआ भी कहते हैँ ! बिहार के अंग क्षेत्र में यह पर्व ‘टटका बासी’ के नाम से जाना जाता है। सतुआन वस्तुतः आम के पेड़ों पर लगे नए-नए फल और खेतों में चने एवं जौ की नई फसल के स्वागत का उत्सव है।

बहन के शादी टल गयी खुद मौत से जंग लड़ रहा है शिवम् शुक्ला(SHIVAM SHUKLA) , जय श्री राम बोलने पर ये कैसी सजा !

आज इन नई फसलों के लिए सूर्य का आभार प्रकट करने के बाद नवान्न के रूप में आम के नए-नए टिकोरों की चटनी के साथ नए चने और जौ का सत्तू खाया जाता है। सत्तू को देशी फ़ास्ट फ़ूड भी कहते हैं। सत्तू चने का हो सकता है, जौ का हो सकता है, मकई का हो सकता है और इन सबके मिश्रण का भी।

सौहार्द का पर्व रामनवमी में वीडियो के गलत व्याख्या (Fake Narrative) कर विदेशो से भारत को बदनाम करने की कोशिश

इसमें नमक मिलाकर, पानी में सानकर कभी भी, कहीं भी, कैसे भी खा लिया जा सकता है, लेकिन सत्तू खाने का असली मज़ा तब है जब चटनी नए टिकोरे की हो तो सत्तू के स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।
सतुआन पर्व सूर्य के मीन से मेष राशि में प्रवेश करने के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन से गर्मी की शुरुआत भी मानी जाती है। सभी को लोकपर्व सतुआन की बहुत-बहुत बधाई।

कोरोना प्रोत्साहन राशि( corona incentive amount ) की करोड़ो रुपये का हुआ बंदरबांट : सरयू राय

Share via
Share via