Major crackdown in Ranchi: Four smugglers arrested with 159.03 grams of brown sugar.

रांची में बड़ी कार्रवाई: 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Major crackdown in Ranchi: Four smugglers arrested with 159.03 grams of brown sugar.
Major crackdown in Ranchi: Four smugglers arrested with 159.03 grams of brown sugar.

रांची : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना क्षेत्र से 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 1,444 पुड़िया ब्राउन शुगर, ₹58,100 नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई जतरा मैदान और साकेत नगर (हिनू) में छापेमारी कर चारों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

RKDF
Adv

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक भुईयां, नरेश कुमार, महेश कुमार और संदीप कुमार दांगी के रूप में हुई है। सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला संगठित नशा तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now