भारत बंद को सफल बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी.

भारत बंद को सफल बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी.

गिरीडीह : 26 अप्रैल को नक्सलियों द्वारा बुलाए पूरे भारत बंदी को लेकर गिरीडीह के नक्सल प्रभावित मधुबन एवं पारस नाथ के साथ-साथ निमियाघाट थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बंदी को सफल बनाने को लेकर बैनरबाजी नक्सलियों द्वारा की गई है जिसमें लिखा है कि मार्च 2021 को बिहार के गया जिला के एसडीपीओ के द्वारा जहर खिलाकर एक भाकपा माओवादी को जान से मार दिया गया है इसी घटना के खिलाफ भाकपा माओवादी द्वारा 26 अप्रैल को बुलाए गए पूरे भारत बंदी को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत बंद को सफल बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी.

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर से दहशत का माहौल है तथा सूत्रों के अनुसार इन क्षेत्रों में दर्जनों बाहरी नक्सलियों की मौजूदगी भी है जो लगातार इन क्षेत्रों में अपनी चहल कदमी कायम रखा है। सूत्रों की माने तो पारसनाथ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 24 अप्रैल की देर रात नक्सलियों की बाहरी टीमें पारसनाथ में प्रवेश किए हैं तथा कुछ करने के मंसूबे से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी रेकी कर रहे हैं। वही गिरिडीह पुलिस ने  भी सभी बातों का ध्यान रखते हुए गश्ती तेज कर दी है जिसके कारण नक्सलियों की एक भी नहीं चल पा रही है।

भारत बंद को सफल बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी.

वहीं पुलिस द्वारा नक्सलियों द्वारा लगाए गए पोस्टर को जप्त किया जा रहा है। वही बात किया जाए बिहार झारखंड के सीमांचल क्षेत्र में तो सीआरपीएफ और दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त गश्ती के कारण इन क्षेत्रों में बैनर पोस्टर नक्सलियों द्वारा नहीं लगाई गई है हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि इन क्षेत्रों में भी अन्य राज्यों से नक्सलियों का प्रवेश हुआ है परंतु CRPF और पुलिस की मजबूत इरादे के सामने इन नक्सलियों की एक भी नहीं चल पा रही है। पारसनाथ क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार कल शाम तक इन क्षेत्रों में कोई भी बैनर पोस्टर नहीं लगाया गया था परंतु सोमवार सुबह कई स्थानों में बैनर दिखा है।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now