NISHIKANT DUBE

निशिकांत दुबे(Nishikant dubey) का दावा मंत्री मिथिलेश ठाकुर की सदस्यता जा सकती है ।

Share
Link copied

बीजेपी के सांसद निशिकांत दूबे(Nishikant dubey) ने ट्विटर पर बड़ा दावा किया है। ननिशिकांत दुबे ने सोसल साइट ट्विटर पर नई जानकारी साझा करते हुए लिखा कि झारखंड के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने ठेकेदारी की बात चुनाव आयोग को नहीं बताई, अब उनकी सदस्यता समाप्ति का नोटिस भारत निर्वाचन आयोग भेज रहा है। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगातार आक्रामक रवैया अपनाने वाले भाजपा सांसद ने इसके साथ ही गढ़वा के उपायुक्‍त पर भी कार्रवाई की उम्‍मीद जताई है। निशिकांत दूबे ने अपने ट्वीट में लिखा- झारखंड के मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ने ठेकेदारी की बात चुनाव आयोग को नहीं बताई, अब उनकी सदस्यता समाप्ति का नोटिस केन्द्रीय चुनाव आयोग भेज रहा है । पहले गलत रिपोर्ट देने के कारण झारखंड प्रशासनिक अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow