गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर हेमंत सरकार पर खूब चुटकी ली

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर हेमंत सरकार पर खूब चुटकी ली

Share
Link copied

झारखंड में कथित तौर पर विधायकों की खरीदफरोख्त के मामले में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार पर कई कटाक्ष किये है । वैसे सत्ताधारी गठबंधन के दलों और विपक्षी दलों के बीच भी खींचतान शुरू हो गयी है. राज्य सरकार गिराने की साजिश के तहत विधायकों की खरीद का मामला गरमाया हुआ है. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर इनलोगों पर विधायकों को खरीदने का आऱोप लगाया था.

जानकारी हो पिछले दिनों कांग्रेस के तीन विधायक दिल्ली गये थे. इनमें बरही विधायक उमाशंकर अकेला, डॉ इरफान अंसारी के अलावा बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शामिल हैं.रांची से दिल्ली जाने के लिये जिस पीएनआर का इस्तेमाल किया गया है.

निशिकांत ने ये लिखा ट्वीटर पर
इसको लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल खड़े किये हैं. इस मामले पर दुबे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है. उन्होंने पूछा है कि कुमार गौरव कौन हैं? कहीं विधायक अनूप सिंह के भाई तो नहीं हैं? दो भाई की लड़ाई में सीएम व झारखंड पुलिस मुर्खतापूर्ण कार्रवाई कर ठेका मजदूर व सब्जी बेचने वाले से सरकार तो नहीं गिरा रही?.

उन्होंने लिखा क्या झारखंड के विधायकों की कथित कीमत 10 हजार रुपये है जबकि बकरीद में बकरे की कीमत भी उससे ज्यादा है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow