Bodies of two youths recovered from a pit in the capital Ranchi, weapons also found, police engaged in investigation.

खूंटी में डायन-बिसाही शक का मामला आया सामने बुजुर्ग की की गई हत्या।

खूंटी में डायन-बिसाही के शक में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी फरार।

खूंटी में डायन-बिसाही शक का मामला आया सामने बुजुर्ग की की गई हत्या।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूंटी : खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के उसराम गांव में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को रंथु सिंह नामक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही बिरसा प्रधान का रंथु सिंह से विवाद था। करीब 8 महीने पहले बिरसा प्रधान की 2 साल की बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने रंथु सिंह पर जादू-टोना का आरोप लगाया और दावा किया कि इसी कारण उसकी बेटी की मौत हुई।

बेटी की मौत के बाद बिरसा प्रधान गांव छोड़कर चला गया था, लेकिन जब भी वह गांव आता, तो रंथु सिंह से झगड़ा करता था। सोमवार की शाम वह वापस गांव आया और रंथु सिंह के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी विवाद के बाद रंथु सिंह की हत्या कर दी गई। रनिया थाना प्रभारी विशाल जायसवाल ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में यह डायन-बिसाही से जुड़ा मामला लग रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now