JSSC CGL नियुक्त कर्मचारियों का आक्रोश तेज, मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा

रांची: झारखंड सरकार द्वारा JSSC CGL के तहत नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द किए जाने के बाद उनका आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर शाम बड़ी संख्या में नियुक्त कर्मचारियों ने मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी उम्मीदें फिर से जगी हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से न्याय की मांग की। उनका कहना था कि उन्होंने चयन प्रक्रिया पूरी कर नौकरी हासिल की थी, ऐसे में नियुक्ति रद्द किया जाना उनके साथ अन्याय है।

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर वे न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें नौकरी नहीं, बल्कि न्याय चाहिए।।कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी नियुक्ति और भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

















