Ranchi Municipal Corporation has initiated the scrapping process for junked vehicles.

रांची नगर निगम ने शुरू की कबाड़ हो चुके वाहनों की स्क्रैपिंग प्रक्रिया

Share
Link copied
Ranchi Municipal Corporation has initiated the scrapping process for junked vehicles.
Ranchi Municipal Corporation has initiated the scrapping process for junked vehicles.

रांची: रांची नगर निगम ने निगम स्वामित्व वाले अनुपयोगी एवं कंडम (कबाड़) वाहनों की वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से स्क्रैपिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य अनुपयोगी वाहनों का सुरक्षित निस्तारण, निगम परिसरों का बेहतर उपयोग तथा संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

Deoghar
Advertisement

नगर निगम ने बताया कि स्क्रैपिंग कार्य के लिए आमंत्रित निविदा के बाद लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चार एजेंसियों का चयन किया गया है। इनमें M/s Pineview Recyclers Pvt. Ltd., Bharat Waste Management, Grand Global तथा आशा ट्रेडर्स शामिल हैं।

Kashmir vastaralay
Advertisment

निर्धारित कार्य योजना के तहत Pineview Recyclers Pvt. Ltd. को 17 कंडम स्वराज माजदा बसों की स्क्रैपिंग, Bharat Waste Management को 52 कंडम टाटा वाहनों की स्क्रैपिंग तथा Grand Global को 36 अन्य कंडम वाहनों की स्क्रैपिंग का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं आशा ट्रेडर्स को अन्य प्रकार के लोहे-लक्कड़ एवं स्क्रैप सामग्री के निस्तारण का कार्य दिया गया है।

RKDF
advertisement

नगर निगम प्रशासन ने सभी चयनित एजेंसियों को निर्धारित मानकों और समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि स्क्रैपिंग कार्य पारदर्शी, सुरक्षित और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपन्न हो सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।