सुपौल के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सनसनी: शिक्षक ने लगाया 'जिन्ना अमर रहे' का आपत्तिजनक नारा, पुलिस हिरासत में लिया

सुपौल के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सनसनी: शिक्षक ने लगाया ‘जिन्ना अमर रहे’ का आपत्तिजनक नारा, पुलिस हिरासत में लिया

सुपौल/किशनपुर : बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड स्थित एक सरकारी विद्यालय में गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ध्वजारोहण के मौके पर एक शिक्षक पर देश विरोधी और आपत्तिजनक नारेबाजी करने का गंभीर आरोप लगा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रगान के बाद नारेबाजी के क्रम में शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम ने कथित तौर पर “जिन्ना जिंदाबाद” या “जिन्ना अमर रहे”।जैसे नारे लगाए, जिससे मौजूद छात्रों, अभिभावकों और अन्य शिक्षकों में भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही शिक्षक को स्कूल परिसर से ही हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचाकर पूछताछ शुरू कर दी। जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही शिक्षक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। छात्रों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नारे सुनकर पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। कई लोग इसे राष्ट्र-विरोधी हरकत करार दे रहे हैं और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने भी मामले की संज्ञान लिया है और आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी। इस घटना ने पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग इसे गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र अवसर पर दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now