छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संजय सेठ का हमला, बोले- वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों पर हो FIR

Share
Link copied
Sanjay Seth lashes out over the lathi-charge on students; demands an FIR against the guilty based on video footage.
Sanjay Seth lashes out over the lathi-charge on students; demands an FIR against the guilty based on video footage.

रांची: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और गढ़वा में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना पर कड़ा विरोध जताया है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने राज्य सरकार पर छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया।

Baba new 1
Advertisement

संजय सेठ ने कहा कि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार का पुतला दहन कर रहे थे। इसके बावजूद उन पर लाठियां चलाई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में छात्रों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सामने आए वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।

Kashmir
advertisement

रक्षा राज्य मंत्री ने JPSC और JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की जांच सिर्फ और सिर्फ CBI से कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। संजय सेठ ने मांग की कि लाठीचार्ज की घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों और अन्य जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए।

RKDF
advertisement

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सेठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में छात्रों की आवाज बनने की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों पर हुई कार्रवाई की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी में नैतिकता बची है तो उन्हें अस्पतालों में जाकर लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मुलाकात करनी चाहिए। संजय सेठ ने राहुल गांधी पर दोहरे राजनीतिक चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता अब उन पर विश्वास नहीं करती।

baba add news 2
Advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।