Budget session is going on in Jharkhand assembly, today is the 19th day of the session, proceedings of the house started at 11:00 am.

विधानसभा बजट सत्र का आज 15वां दिन 

विधानसभा बजट सत्र का आज 15वां दिन 

Today is the 15th day of the Vidhan Sabha budget session
Today is the 15th day of the Vidhan Sabha budget session

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कल 14वें दिन विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने बिजली की समस्या पर रोशनी डालते हुए कहा कि अगर यहां गांव में ट्रांसफार्मर जल जाता है तो गांव के लोग ही आपस में चंदा करके ट्रांसफार्मर ठीक करवाकर लगवाते हैं जिसमें 8-10 दिन लगजाते हैं। उन्होंने अध्यक्ष महोदय से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया। भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने महिला सशक्तिकरण की बात की भारतीय जनता पार्टी की नेता डॉ. नीरा यादव ने मंईंया सम्मान योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना सत्यापन के जो योजना दी गयी और अब उसका सत्यापन हो रहा है, मगर सत्यापन के नाम पर जरूरतमंदों के नाम न काटे जाएं. मंईंया सम्मान योजना के नाम पर केवल आफिस के चक्कर न लगवाए जाएं. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को घेरते हुए अपनी बात रखने की कोशिश की जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ। तो वहीं 15 वें दिन सदन में विभिन्न विभागों के विषयों को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच वाद विवाद शुरू हुआ है सदन के बाहर पक्ष विपक्ष के विधायकों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सदन में आज वित्तीय वर्ष 2025 26 के अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी. चर्चा के दौरान सरकार की तरफ से विभाग के संबंधित मंत्री द्वारा जवाब दिया जाएगा। इस दौरान सदन में आज भी हंगामे होने के आसार है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now