Tupudana gang-rape case: BJP Mahila Morcha meets the victim's family; demands an impartial investigation and strict action.

तुपुदाना सामूहिक दुष्कर्म कांड: भाजपा महिला मोर्चा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

Tupudana gang-rape case: BJP Mahila Morcha meets the victim's family; demands an impartial investigation and strict action.
Tupudana gang-rape case: BJP Mahila Morcha meets the victim’s family; demands an impartial investigation and strict action.

रांची: रांची के तुपुदाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिला। प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली, उनका हालचाल जाना और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा महिला मोर्चा ने दावा किया कि परिजनों ने मुलाकात के दौरान जांच को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। परिवार का आरोप है कि बच्ची को घर से ले जाने वाले व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

RKDF
Adv

महिला मोर्चा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, बच्ची को घर से ले जाने वाले व्यक्ति की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) सहित कड़ी कानूनी धाराओं में कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस निष्पक्ष जांच करने में विफल रहती है तो मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में शोभा यादव, सीमा सिंह, शुचिता सिंह, नीलम चौधरी, बबीता वर्मा, सुप्रिया दुबे, अर्चना सिंह और सविता लिंडा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थीं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now