Indian squad announced for Women's Youth Hockey 5s Asian Championship; 6 players from Jharkhand selected.

महिला यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की 6 खिलाड़ियों का चयन

Indian squad announced for Women's Youth Hockey 5s Asian Championship; 6 players from Jharkhand selected.
Indian squad announced for Women’s Youth Hockey 5s Asian Championship; 6 players from Jharkhand selected.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: हॉकी झारखंड के लिए गर्व की बात है कि महिला यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड के छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। हॉकी इंडिया ने 20 से 25 जुलाई 2026 तक ओमान के मस्कट में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए 10 सदस्यीय महिला और पुरुष टीम की घोषणा की है। चयनित खिलाड़ियों में महिला वर्ग की पांच और पुरुष वर्ग का एक खिलाड़ी झारखंड से हैं।

महिला टीम में झारखंड की संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, श्रुति कुमारी, खिल्ली कुमारी और नीलम टोपनो को शामिल किया गया है, जबकि पुरुष वर्ग में आशीष तनी पूर्ति भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। इनमें सिमडेगा की संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी का चयन जिले के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

इन खिलाड़ियों का चयन भोपाल (मध्य प्रदेश) में 4 से 18 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर तथा पुरुष वर्ग के चंडीगढ़ कैंप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित महिला खिलाड़ी पहले से ही 15 सदस्यीय राष्ट्रीय तैयारी समूह का हिस्सा थीं।

RKDF
Adv

हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड और राज्य के खेल विभाग ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि भारतीय टीम में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन राज्य में हॉकी के लगातार मजबूत होते आधार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार और हॉकी झारखंड द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के यूनाइटेड किंगडम एक्सपोजर दौरे में भी झारखंड की चार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं हाल ही में घोषित एशियन गेम्स की भारतीय टीम में भी राज्य की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस तरह वर्तमान में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर भारतीय महिला टीमों में झारखंड की कुल 13 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now