two-arrested-firing-case-barabambu-chowk

बड़ाबांबू चौक पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Share
Link copied
two-arrested-firing-case-barabambu-chowk
two-arrested-firing-case-barabambu-chowk

खरसावां: आमदा ओपी क्षेत्र के बड़ाबांबू चौक के पास बुधवार देर रात हुई फायरिंग और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पोटोबेड़ा निवासी निरंजन दास और खमारडीह निवासी सुनील साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनील साहू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

RKDF
advertisement

गुरुवार शाम सरायकेला थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सरायकेला अंचल के इंस्पेक्टर राजेश टुडू और आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:20 बजे बड़ाबांबू चौक के समीप दो युवकों द्वारा फायरिंग करने और गाली-गलौज करने की सूचना मिली थी।

Advertisment
Advertisment

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर इलाके में तत्काल छापेमारी शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक गोली फंसी हुई थी। इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा स्कूटी और एक एफजेड-5 बाइक भी जब्त की है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के पीछे के कारण, आरोपियों की भूमिका और हथियार के स्रोत समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।