Young man's body found hanging from a tree near Smart City; e-rickshaw parked nearby deepens the mystery.

स्मार्ट सिटी के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बगल में खड़े ई-रिक्शा ने बढ़ाया रहस्य

Share
Link copied
Young man's body found hanging from a tree near Smart City; e-rickshaw parked nearby deepens the mystery.
Young man’s body found hanging from a tree near Smart City; e-rickshaw parked nearby deepens the mystery.

रांची: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में सोमवार देर रात एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर धुर्वा थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि शव के ठीक पास एक ई-रिक्शा भी खड़ा मिला है। ई-रिक्शा की मौजूदगी ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक ई-रिक्शा चालक था या फिर किसी अन्य कारण से वाहन वहां खड़ा था। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे किसी साजिश की कहानी छिपी है। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।