बीजेपी प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक के पोस्ट “अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे” से झारखंड की राजनीति में हलचल !
बीजेपी प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक के एक्स (Twitter) पर किए गए एक पोस्ट ने झारखंड की राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है। उन्होंने अपने संक्षिप्त, लेकिन संकेतों से भरे संदेश में लिखा—”अब नया बम झारखंड में, हेमंत अब जीवंत होंगे”। इस एक लाइन ने सियासी गलियारों में चर्चाओं और कयासों को गर्म कर दिया है।

राज्य की राजनीति पहले से ही सरगर्म है, ऐसे में डॉ. आलोक के इस पोस्ट को कई राजनीतिक विश्लेषक आने वाले किसी बड़े खुलासे, कार्रवाई या राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि बीजेपी या डॉ. आलोक की ओर से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि उनका संकेत किस “नए बम” की ओर है।
फिलहाल झारखंड की राजनीति में डॉ. अजय आलोक के इस बयान ने नई बहस को जन्म दे दिया है। आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ़ हो सकती है कि यह “नया बम” आखिर क्या है और इसका झारखंड की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।


















