देवघर में हुए सड़क हादसे में दो की मौत.
देवघर : देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया में सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आने से टोटो चालक चंदन एवं टोटो में बैठे सोनू सिंह की मौके पर मौत हो गई। मृतक सोनू कुमार के पिता ने बताया की सोनू घर से बोलकर निकाला कि क्रिकेट खेलने टोटो से जा रहा था। उसी क्रम में सीमेंट लदा ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, सड़क जाम होनें के बाद चार थाना रिखिया, जसीडीह नगर एवं मोहनपुर थाना पुलिस पहुँची और साथ ही मौके पर मोहनपुर सीओ एवं बीडीओ घटना स्थल पर पहुँचकर जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर रोड जाम को हटवाया।


















