खुद को गोली मारकर जवान नें कर ली आत्महत्या.

खुद को गोली मारकर जवान नें कर ली आत्महत्या.

Share
Link copied

खुद को गोली मारकर जवान नें कर ली आत्महत्या.

राँची : राँची जिले के बुढ़मू थाना में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान की पहचान देवेश प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक जवान रातू थाना के हिसरी गांव का रहने वाला है. 21 मई को उसकी शादी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक संतरी ड्यूटी पर तौनात था। आशंका जताई जा रही है अहले सुबह जवान ने खुद के हथियार से गोली मारकर हत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य जवानों ने जब देवेश की खोजबीन शुरू की तो कुछ पता नहीं चला।

मृतक जवान की खोज कर रहे साथी पुलिसकर्मियों नें जब छत पर आकर देखा तो देवेश मृत पड़ा हुआ था। गौरतलब है कि मृतक जवान रातू थाना के हिसरी गांव का रहने वाला था और उसकी शादी 21 मई को उसकी शादी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow