अपराधी दरोगा को गोली मार कर हुए फरार.

अपराधी दरोगा को गोली मार कर हुए फरार.

राँची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंदटोली में दारोगा सुबोध लकड़ा को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दारोगा सुबोध लकड़ा ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो अपराधी स्‍कूटी से आए। सुबोध उन्‍हें पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान अपराधियों और दारोगा के बीच गुत्‍थमगुत्‍थी के दौरान अपराधी उन्‍हें गोली मारकर फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दारोगा के जांघ में गोली लगी है। आनन-फानन में उन्‍हें इलाज के लिए गुरुनानक अस्‍पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें मेडिका रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की धड़ पकड़ में पुलिस जुट गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now