टाटा स्टील (Tata Steel)कंपनी के कोक प्लांट में लगी आग दो मजदूर घायल

Share
Link copied

टाटा स्टील ( Tata Steel  ) कंपनी के कोक प्लांट में अचानक आग लग गई और पूरे कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वैसे इस घटना में 2 मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए  है वही घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।   घायलों को इलाज के लिए टीएमएस में भर्ती कराया गया है ।

वही आग पर काबू पाने के लिए टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है ।वैसे बताया जा रहा है कि यह आग बैटरी के ब्लास्ट होने के बाद लगी है। फिलहाल कंपनी के बड़े अधिकारी ब्लास्ट के कारणों का पता लगा रहे हैं ।वैसे सुरक्षा में कैसे चूक हुई इस पर भी गहन जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow