Weather Report:-कई इलाको में बारिश की संभावना , तापमान में दो चार डिग्री की हो सकती है गिरावट

Weather Report:-कई इलाको में बारिश की संभावना , तापमान में दो चार डिग्री की हो सकती है गिरावट

Weather Report

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड को तपती गर्मी से आज राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं कल दोपहर के बाद से ही झारखंड में मौसम अपना मिजाज बदलने लगा था। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। शाम के समय तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। आज भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। राजधानी रांची समेत कई जगहों पर सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा है। सुबह बादल घिरी रही तो सूरज की तेज किरणें भी पड़ी। एक दिन पहले तापमान 40 डिग्री पर था जिसमें गिरावट दर्ज की गयी है और राहत की बात यह है कि अभी मौसम का मिजाज तीन से चार दिनों तक ऐसा रहने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना भी जाहिर की गयी है।

मौसम के बदले मिजाज का पड़ेगा असर, आयेगी तापमान में गिरावट
गोड्डा का तापमान 44.7 जबकि मेदिनीनगर का तापमान पिछले 24 घंटों के दौरान दो डिग्री से अधिक नीचे गिरा। यहां पार 41.6 डिग्री रहा। गुरुवार को सिर्फ दो जगहों जमशेदपुर और पाकुड़ में तापमान 43.0 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण तापमान में दो से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है।

आज कई इलाकों में हो सकती है बारिश

आज मौसम के बदले मिजाज से झारखंड के लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आज कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। चार पांच दिनों में अभी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, अभी थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आज कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

कहां कैसे है मौसम का मिजाज

शहरतापमान सर्वाधिकतापमान न्यूनतम
गोड्डा44.726.1
जमशेदपुर44.825.6
डाल्टेनगंज43.824.7
पाकुड़43.523.3
साहिबगंज42.129.1
देवघर42,725.1
रांची39.228.7
बोकारो40.028.7

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now