DAV कपिलदेव के चेयरमैन कपिल देव गिरि ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

DAV कपिलदेव के चेयरमैन कपिल देव गिरि ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:30 AM (IST)

 

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि एलएमसी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी।बाद में एनसीसी कैडेट्स ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बैंड पार्टी ने अपनी धुनों से लोगों में समां बांध दिया।

झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फहराया तिरंगा

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें ‘स्वामी दयानंद सरस्वती’ और ‘बलिदान और अंगार’ नामक नृत्य नाटिका ने लोगों को बहुत प्रभावित किया।

इस नृत्य नाटिका में लार्ड मैकाले के षड्यंत्र, स्वामी दयानंद सरस्वती और आर्य समाज का भारत में योगदान, स्वराज आंदोलन, स्वतंत्रता और वर्तमान को जोड़ते हुए वेदों की ओर पुनः लौटने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम के सिन्हा ने देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने आजादी मिलने के 77 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, बिजली,सड़क समेत लगभग सभी क्षेत्रों में देश का विकास हुआ है

इसे भी पढ़ें
झारखंड मुख्यमंत्रीने रांची में फहराया तिरंगा
इसे भी पढ़ें

झारखंड मुख्यमंत्रीने रांची में फहराया तिरंगा

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत ने रांची में फहराया तिरंगा, कहा- अक्टूबर तक 35 हजार होंगी नियुक्तियां... 78वें स्वतंत्रता दिवस पर रांची में झारखंड…

अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप के खिलाड़ियों ने झारखंड का नाम किया रोशन सीएम सोरेन से ,खिलाड़ियों ने की मुलाकात
इसे भी पढ़ें

अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप के खिलाड़ियों ने झारखंड का नाम किया रोशन सीएम सोरेन से ,खिलाड़ियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन से अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने की…

झारखंड पुलिस की वीरता को मिला सम्मान,8 जवानों को मिलेगा वीरता पदक
इसे भी पढ़ें

झारखंड पुलिस की वीरता को मिला सम्मान,8 जवानों को मिलेगा वीरता पदक

झारखंड पुलिस की वीरता को मिला बड़ा सम्मान ,झारखंड के गढ़वा जिला एसपी समेत 8 जवानों को मिलेगा वीरता का पदक: झारखंड…

।इस वर्ष ‘विकसित भारत’ की थीम पर हम इस राष्ट्रीय पर्व को मना रहे हैं । हमें पूरी उम्मीद है कि भारतवर्ष 2047 तक भारत निश्चित रूप से विकसित देशों की श्रेणी में जाना जाने लगेगा।
श्री सिन्हा ने विद्यालय की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र जो विभिन्न संस्थाओं में उच्च स्थानों पर हैं ,उनके बारे में बताया।
श्री सिन्हा ने बताया कि ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर डीएवी की चंडीगढ की छात्रा हैं जबकि नीरज चोपड़ा और सरबजोत डीएवी के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं ,हमें उन पर बहुत गर्व है।

श्री सिन्हा ने अभिभावकों से अपील की कि वे‌ बच्चों के साथ कम से कम एक घंटा समय अवश्य बिताएं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य अतिथि श्री कपिल देव गिरि ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि विद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय इसी तरह निरंतर सफलता के सोपान पर बढ़ता रहे। उन्होंने प्राचार्य श्री एम के सिन्हा की भूरि भूरि प्रशंसा की।

विद्यालय के छात्र शिरीष वैभव ने इस अवसर पर सुंदर और संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किया।
इसी अवसर पर वर्ष 2024 की दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों सम्मानित भी किया गया। सभा का संचालन ने कविता कुमार, राजबीर कौर, हितेन कश्यप और अंजना मजूमदार संयुक्त रूप से किया जबकि विद्यालय के वरीय शिक्षक सत्येन्द्र राणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं ,अभिभावक गण और विशिष्ट लोग मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow