20250212 161607

झारखंड नेता प्रतिपक्ष पर लगी मुहर ! बजट सत्र से पहले यह हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने वाला है. लेकिन उससे पहले झारखंड का सियासी पारा हाई है। दरअसल बीजेपी विधायक दल का नेता कौन होगा इस पर अब तक सस्पेंस बरकरार है. झारखंड में सरकार बने तकरीबन 3 महीने होने को है, लेकिन अब तक बीजेपी की ओर से नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं हुई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नौकरी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल करने का दिया धमकी

वहीं अब तक नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं होने को लेकर जेएमएम के निशाने पर बीजेपी आ गई है। जेएमएम तंज कसते हुए कहती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और पार्टी विद डिफरेंस का दम्भ भरने वाली बीजेपी के पास एक लायक विधायक नहीं है, जिसे नेता प्रतिपक्ष चुना जा सके.

राम के पुजारी अब राम की शरण में,आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

झारखंड विधानसभा चुनाव में 21 विधायक चुनकर आए. इन निर्वाचित विधायकों में ही विधायक दल के नेता का चयन होना है. विधायक दल के नेता बनने के दौर में बीजेपी के कई विधायक शामिल हैं. बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता, डॉ नीरा यादव सहित बीजेपी के कई विधायक इस लिस्ट में शामिल हैं.

बाबूलाल मरांडी वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. अगर नए बीजेपी अध्यक्ष का निर्वाचन होता है तो बाबूलाल मरांडी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है. ट्राइबल लीडर के रूप में बीजेपी के पास चंपाई सोरेन भी हैं जिस पर विचार किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर बीजेपी किसी ओबीसी कैटेगरी से नेता प्रतिपक्ष बनाने पर भी विचार कर सकती है. इन सबसे इतर पार्टी के लिए समर्पित और लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले सीपी सिंह पर भी विचार कर रही है.

बहरहाल संभावना यह जताई जा रही है कि 24 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लग जाएगी.

Share via
Share via