उमेडंडा इंडियन बैंक शाखा में काउंटर बढ़ाए गए अब बीजा और चैनगड़ा पंचायत भवन में भी होगी केवाईसी।

उमेडंडा इंडियन बैंक शाखा में काउंटर बढ़ाए गए अब बीजा और चैनगड़ा पंचायत भवन में भी होगी केवाईसी।

Share
Link copied

उमेडंडा इंडियन बैंक शाखा में काउंटर बढ़ाए गए अब बीजा और चैनगड़ा पंचायत भवन में भी होगी केवाईसी।

उमेडंडा इंडियन बैंक शाखा में काउंटर बढ़ाए गए अब बीजा और चैनगड़ा पंचायत भवन में भी होगी केवाईसी।
Counters increased in Umedanda Indian Bank branch, now KYC will be done in Bija and Changada Panchayat Bhawan also.

रिपोर्ट: आशीष प्रसाद।

बुढ़मू : इंडियन बैंक उमेडंडा शाखा में केवाईसी कराने के लिए ग्राहकों की भीड़ और हो रही असुविधा को देखते हुए गुरुवार को बैंक के डिप्टी मैनेजर के निर्देश पर तत्काल काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई। रांची जोन के डिप्टी जोनल मैनेजर मनीष कुमार ने शाखा का दौरा किया और खाताधारकों की परेशानियों को समझते हुए समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राहकों को केवाईसी कराने में सहूलियत देने के लिए बीजा पंचायत भवन और चैनगड़ा पंचायत भवन में भी केवाईसी कैंप लगाने की व्यवस्था की। इसके अलावा, बैंक शाखा में भी एक अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया, जहां डिप्टी जोनल मैनेजर मनीष कुमार और शाखा प्रबंधक विशाल कुमार ने स्वयं चार खाताधारकों का केवाईसी कर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर दोनों पंचायतों के मुखिया, बैंक अधिकारी-कर्मी, कई खाताधारक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्राहकों ने इस पहल का स्वागत किया और बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow