रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक शुरू

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक शुरू

Share
Link copied

रामगढ़ : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड प्रांत की तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ शुक्रवार को रामगढ़ के रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल व बैंक्वेट में हुआ। यह बैठक 1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलेगी।

विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया कि बैठक में केंद्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ-साथ झारखंड के सभी जिलों से विहिप और इसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक का उद्देश्य विहिप के आगामी कार्यक्रमों की योजना तैयार करना और पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करना है।

बैठक में विहिप सह मंत्री मनोज पोद्दार, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, जिला मंत्री छोटू वर्मा, जिला मिलन केंद्र प्रमुख महेंद्र ठाकुर, चंदन कुमार सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow