देवघर से 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवघर : देवघर पुलिस को साइबर ठगी के मामले में एक बड़ी सफलता हांथ लगी है। देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में मारगोमुण्डा, देवीपुर और खागा थाना क्षेत्र से 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी मारगोमुण्डा थाना के केंदुआटांड़, देवीपुर थाना के शंकरपुर और खागा थाना के कांकी, शिमला गांव से हुई है।
पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किए गए हैं जिसमें 22 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 9 पासबुक, 8 एटीएम, 1 लैपटॉप, 3 चेकबुक, 2 मोटरसाइकिल और 1 बोलेरो बरामद किया गया है। देवघर एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और आमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम का गठन किया गया था गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाया जाता था। साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं, उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है।
















