Inspired by PM Modi's call, Union Minister Sanjay Seth reduced his convoy and will tour the cities by bike or scooter.

पीएम मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने घटाया काफिला, बाइक-स्कूटी से करेंगे शहरी दौरे

Share
Link copied
Inspired by PM Modi's call, Union Minister Sanjay Seth reduced his convoy and will tour the cities by bike or scooter.
Inspired by PM Modi’s call, Union Minister Sanjay Seth reduced his convoy and will tour the cities by bike or scooter.

रांची: वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के व्यवहार में भी दिखने लगा है। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री Sanjay Seth ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या में कटौती करने का निर्णय लिया है।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश को आत्मसात करते हुए उन्होंने यह संकल्प लिया है कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम यात्रा बाइक और स्कूटी से करेंगे। उनका उद्देश्य ईंधन की खपत को यथासंभव कम करना और राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज समय की बड़ी आवश्यकता है और हर नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर भी देशहित में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने रांचीवासियों से भी अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में पेट्रोल और डीजल की बचत को प्राथमिकता दें तथा इस अभियान से जुड़कर ऊर्जा संरक्षण में भागीदारी निभाएं।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को जनआंदोलन का रूप देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि हर व्यक्ति ईंधन बचत की दिशा में छोटे प्रयास करे, तो देश ऊर्जा संकट की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।