दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटी की मौत.

दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटी की मौत.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : गिरीडीह के गांडेय में देर रात हुए सड़क हादसा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 42 वर्षीय जितेंद्र गिरी और उनकी 32 वर्षीय पत्नी आशा देवी के साथ 12 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी की मौत हो गई। घटना गांडेय थाना इलाके के दासडीह में मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे हुआ। जबकि मृतक जितेंद्र गिरी गांडेय के महेशमुण्डा के राघेडीह के रहने वाले थे।

देर रात हुए घटना के बाद बुधवार की सुबह पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा भी सदर अस्पताल पहुंचे।और घटना की जानकारी लिया। मृतक जितेंद्र गिरी गिरिडीह के फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करते थे। और मंगलवार की शाम जितेंद्र गिरी गांडेय निवासी अपने रिश्तेदार परशुराम गिरी के यहां से शादी सामोरह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब बाइक से मृतक अपनी पत्नी और बेटी के साथ दासडीह के समीप पहुंचे। तो विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कार्पियो से मृतक के बाइक का टक्कर हो गया। जिसमें तीनो पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

जानकरी के अनुसार जिस स्कोर्पियो से जितेंद्र गिरी के बाइक का टक्कर हुआ। वह बंगाल का बताया जा रहा है। लेकिन स्कोर्पियो बिहार के जमुई से आसनसोल जा रहा था। स्कोर्पियो में महिलाओं के साथ बच्चे बैठे थे। फिलहाल गांडेय पुलिस ने स्कोर्पियो को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्कोर्पियो में बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now