A major gift for Simdega on Olympic Day: Pushpa Manjhi and Sandipa Kumari selected for the national hockey camp.

ओलंपिक दिवस पर सिमडेगा को बड़ी सौगात, राष्ट्रीय हॉकी कैंप के लिए पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी का चयन

Share
Link copied
A major gift for Simdega on Olympic Day: Pushpa Manjhi and Sandipa Kumari selected for the national hockey camp.
A major gift for Simdega on Olympic Day: Pushpa Manjhi and Sandipa Kumari selected for the national hockey camp.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिमडेगा जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हॉकी इंडिया ने आगामी यूथ हॉकी5 एशियन चैंपियनशिप-2026 (ओमान) की तैयारी के लिए भारतीय अंडर-18 पुरुष एवं महिला टीमों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें झारखंड के छह खिलाड़ियों को जगह मिली है।

इन चयनित खिलाड़ियों में सिमडेगा की प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुष्पा और संदीपा इससे पहले भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम का हिस्सा रहते हुए एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

झारखंड से छह खिलाड़ियों को मिला मौका

राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए झारखंड से कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिला वर्ग में, पुष्पा मांझी (सिमडेगा), संदीपा कुमारी (सिमडेगा), श्रुति कुमारी, नीलम टोपनो, खिली कुमारी। पुरुष वर्ग में आशीष तानी पुर्ती शामिल हैं।

जुलाई में लगेगा राष्ट्रीय कैंप

भारतीय अंडर-18 महिला टीम का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 5 से 18 जुलाई 2026 तक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भोपाल में आयोजित किया जाएगा। वहीं पुरुष टीम का कैंप इसी अवधि में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में लगेगा। कैंप के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया के जरिए ओमान में होने वाली यूथ हॉकी5 एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का गठन किया जाएगा।

हॉकी प्रतिभाओं की मजबूत धरती है सिमडेगा

सिमडेगा लंबे समय से भारतीय हॉकी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देता रहा है। पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी का एक बार फिर राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन इस बात का प्रमाण है कि सिमडेगा आज भी देश की सबसे बड़ी हॉकी प्रतिभाओं की नर्सरी बना हुआ है।

हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड, जिला प्रशासन सिमडेगा और खेल विभाग, झारखंड सरकार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम में स्थान बनाएंगे और देश के साथ-साथ झारखंड एवं सिमडेगा का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे। पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी की इस उपलब्धि से पूरे सिमडेगा जिले में खुशी का माहौल है और खेलप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।