Out-of-control trailer wreaks havoc in Chutupalu Valley, crushing several vehicles; 15–20 people injured.

चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, कई वाहनों को रौंदा; 15-20 लोग घायल

Share
Link copied
Out-of-control trailer wreaks havoc in Chutupalu Valley, crushing several vehicles; 15–20 people injured.
Out-of-control trailer wreaks havoc in Chutupalu Valley, crushing several vehicles; 15–20 people injured.

रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटुपालू घाटी में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बेकाबू ट्रेलर ने करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की चपेट में चार कारें, तीन दोपहिया वाहन और एक यात्री बस आ गई। हादसे में करीब 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम जारी है ताकि यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके।

फिलहाल इस हादसे में किसी के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेलर के अनियंत्रित होने की वजह क्या थी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।