Security arrangements tightened at Tata Main Hospital.

टाटा मुख्य अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त: मरीज के परिजनों के अलावा किसी के भी आने जाने पर रोक 

Share
Link copied

Security arrangements tightened at Tata Main Hospital.

नीरज तिवारी /  जमशेदपुर

जमशेदपुर/सरायकेला: टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, और केवल मरीजों व उनके तीमारदारों को ही विशेष अनुमति के साथ अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है।
यह कदम देर रात हुई हिमांशु सिंह के पोस्टमार्टम और उसके बाद उपजे तनाव को देखते हुए उठाया गया है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन ने उनकी सहमति के बिना और जल्दबाजी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की, जिससे वे काफी आक्रोशित हैं।

Also Read : जमशेदपुर और सरायकेला में कानून-व्यवस्था पर नए सरकार सख्त: 6 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू

पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन द्वारा शव सौंपे जाने के बावजूद, हिमांशु सिंह के परिजन अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। भारी आक्रोश को देखते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

इसी बीच, राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए देर रात जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को उनके पद से मुक्त (स्थानांतरित) कर दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।