Bokaro News, Policeman Suspended,

बोकारो: पुलिस के वर्दी में मुखिया के बेटे को पीटने वाले आरोपी आरक्षी निलंबित

बोकारो में आरक्षी के बेटे ने मुखिया के बेटे को सरेआम पीटा। पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर एसपी नाथू सिंह मीणा ने आरक्षी को किया निलंबित। पूरी खबर पढ़ें।

Bokaro News, Policeman Suspended,
बोकारो: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ के पास हुई एक शर्मनाक घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक आरक्षी के बेटे ने मुखिया के बेटे की बेरहमी से पिटाई की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वहां मौजूद पेट्रोलिंग टीम के आरक्षी ने अपने बेटे को रोकने के बजाय उसे संरक्षण दिया और मूकदर्शक बने रहे। मामले के तूल पकड़ते ही बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर मौजूद आरक्षी एकरार को निलंबित (Suspend) कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिम्स-2 को कैबिनेट की मंजूरी, 4,189 करोड़ रुपये की परियोजना से झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, नया मोड़ के पास मामूली विवाद को लेकर मुखिया के बेटे और आरक्षी के बेटे के बीच झड़प हो गई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान मौके पर पेट्रोलिंग पुलिस की गाड़ी पहुंची। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरक्षी का बेटा पीड़ित युवक पर लगातार थप्पड़ और घूंसे बरसा रहा है, जबकि वहां मौजूद आरक्षी उसे रोकने के बजाय पीड़ित युवक को ही पकड़े हुए हैं। पुलिस की इस संदिग्ध भूमिका से आरोपी का हौसला और बुलंद हो गया।

बोकारो : पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक 8 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने इसे गंभीरता से लिया। कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में आरक्षी एकरार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरक्षी एकरार और उनके मारपीट करने वाले बेटे के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जमशेदपुर : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में BJP का बंद कल , शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

एसपी नाथू सिंह मीणा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि, “पुलिस की वर्दी का सम्मान सर्वोपरि है। वर्दी का रौब दिखाकर कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now