All pensioners should pledge to instill good values in villages, one by one: SP Shrikant S. Khotre.

एक-एक गांव को संस्कारित करने का संकल्प लें सभी पेंशनर: एसपी श्रीकांत एस खोटरे

Share
Link copied
All pensioners should pledge to instill good values in villages, one by one: SP Shrikant S. Khotre.
All pensioners should pledge to instill good values in villages, one by one: SP Shrikant S. Khotre.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई का 21वां वार्षिक सम्मेलन सोमवार को नगर भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज में बुजुर्गों की भूमिका, उनके अनुभव और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीकांत एस. खोटरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, झारखंड राज्य पेंशनर समाज के प्रदेश महासचिव महेश सिंह तथा एसबीआई के शाखा उप प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन की शुरुआत पेंशनर समाज के सदस्यों द्वारा पारंपरिक स्वागत और स्वागत गीत के साथ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि बुजुर्ग समाज की नींव होते हैं और उनके अनुभव व मार्गदर्शन से ही समाज सही दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी पेंशनरों से आह्वान किया कि वे “एक-एक गांव को संस्कारित करने का संकल्प लें” और नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के प्रति जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती, बल्कि अपने अनुभवों के माध्यम से बेहतर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

सम्मेलन में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में पेंशनर और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।