6.66 liters of illicit foreign liquor and 10 liters of beer seized in an Excise Department raid; one person arrested.

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 6.66 लीटर अवैध विदेशी शराब व 10 लीटर बीयर जब्त, एक गिरफ्तार

Share
Link copied
6.66 liters of illicit foreign liquor and 10 liters of beer seized in an Excise Department raid; one person arrested.
6.66 liters of illicit foreign liquor and 10 liters of beer seized in an Excise Department raid; one person arrested.

रामगढ़ : जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उत्पाद विभाग ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 6.66 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर बीयर जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद विभाग की टीम ने कल्याणी लाइन होटल, कुशवाहा लाइन होटल सहित अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अवैध रूप से रखी गई विदेशी शराब और बीयर बरामद होने पर उसे जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री की सूचना विभाग को देने की अपील की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।