व्यवसायी से लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : जिले के व्यवसाई उमेश गुप्ता के स्टाफ के साथ हुई फरवरी में लूटकांड का मेराल पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस लूटकांड में व्यवसाई का भांजा सहित तीन अन्य को लूट के रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि व्यवसाई का किराना का व्यवसाय है उसने मेराल के कुछ दुकानदार को उधार का समान दिया था जिसका तगादा करने के लिए व्यवसाई का भांजा एवं स्टाफ मेराल गया हुआ था।

दुकानदार से पैसे का कलेक्शन कर वापस गढ़वा आने के क्रम में भांजा ने अपने दोस्तों को बुलाया और लखननिया मोड़ के पास हथियार के बल पर लूट करवा दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow