Gumla: Alto car meets with accident after getting stuck in a pothole on NH-43; two injured.

गुमला: NH-43 के गड्ढे में फंसकर ऑल्टो कार हादसे का शिकार, दो घायल

Gumla: Alto car meets with accident after getting stuck in a pothole on NH-43; two injured.
Gumla: Alto car meets with accident after getting stuck in a pothole on NH-43; two injured.

निर्मल सिंह 

गुमला: राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे की वजह बनी। रायडीह के पास मांझाटोली से आ रही एक ऑल्टो कार सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे योजना पट्ट से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।

Deoghar
Advertisement

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी सड़क से हटाया गया।

RKDF
advertisement

पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार गुप्ता ने बताया कि रायडीह कब्रिस्तान से बस स्टैंड तक NH-43 की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो बारिश के दौरान पानी से भर जाने के कारण दिखाई नहीं देते। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Kashmir
advertisement

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से NH-43 के गड्ढों को तत्काल भरने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।