पीएलएफआई के तीन हार्डकोर उग्रवादी गए जेल.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा/बानो : एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पीएलएफआई के तीन हार्डकोर सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बानो थाना क्षेत्र के कनरंवा जंगल से पुलिस ने विशेष अभियान चला कर पीएलएफआई के एरिया कमांडर सैमुएल कंडुलना उर्फ सामु दस्ते के तीन हार्डकोर उग्रवादियों को धर दबोचा। इनके पास से पुलिस ने हथियार और जिन्दा गोली बरामद किये हैं।

पीएलएफआई के तीन हार्डकोर उग्रवादी गए जेल.

पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए बानो कनरंवा के जंगलों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान पीएलएफआई एरिया कमांडर सैमुएल कंडुलना दस्ते के तीन सक्रिय उग्रवादी नित्मोन कोंगाडी उर्फ मोटा, विल्सन कंडुलना और मुकुल समद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी लोडेड कट्टा, 0.315 बोर के छह जिंदा गोली, एक स्मार्ट फोन, दो कीपैड फोन और एक काले रंग की सीबीजेड बाइक बरामद किया है। पुलिस कप्तान तबरेज ने बताया कि इनमें से नित्मोन पर पूर्व से बानो और जलडेगा थाने में केस दर्ज है। यह लम्बे समय से फिरारी था। पुलिस कप्तान ने बताया कि छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow