Woman arrested in Ranchi with 89.32 grams of brown sugar; the contraband is valued at five lakh rupees.

रांची में 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख है नशीले पदार्थ की कीमत

Share
Link copied
Woman arrested in Ranchi with 89.32 grams of brown sugar; the contraband is valued at five lakh rupees.
Woman arrested in Ranchi with 89.32 grams of brown sugar; the contraband is valued at five lakh rupees.

रांची: रांची पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

Kashmir
advertisement

छापामारी दल जुमार पुल बस स्टैंड के पास पहुंचकर महिला का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3:10 बजे एक महिला ऑटो में अकेली बैठी दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वह घबराकर ऑटो से उतरकर भागने का प्रयास करने लगी। महिला चौकीदार की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला की पहचान मुन्नी देवी (43 वर्ष), पति बाबला राम, देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, सदर थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई। पुलिस उपाधीक्षक सदर की मौजूदगी में महिला चौकीदार की सहायता से उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के पर्स में प्लास्टिक पाउच में रखा 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

RKDF
advertisement

इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से आई-टेल कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने रांची जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है। मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 384/26, दिनांक 16 अगस्त 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/22(बी)/23/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुन्नी देवी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2024 और 2025 में दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं से संबंधित है, जबकि दूसरे मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2)(बी) के साथ एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।