Massive fire at a Kolkata hotel; 9 dead, six injured; AC blast suspected.

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; छह घायल, AC ब्लास्ट की आशंका

Share
Link copied
Massive fire at a Kolkata hotel; 9 dead, six injured; AC blast suspected.
Massive fire at a Kolkata hotel; 9 dead, six injured; AC blast suspected.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में करीब रात दो बजे के बाद अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में छह पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kashmir
advertisement

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने इमारत से करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, धुएं के कारण कुछ लोगों के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद रात करीब तीन बजे के बाद नौ लोगों को होटल से रेस्क्यू कर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि होटल में ठहरे कई लोग बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों से इलाज के सिलसिले में कोलकाता आए थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिर्जा गालिब स्ट्रीट न्यू मार्केट के पास स्थित है और यह कोलकाता के बेहद व्यस्त व घनी आबादी वाले इलाकों में शामिल है।

RKDF
advertisement

हादसे के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि होटल में आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी में होटल के किसी कमरे में एयर-कंडीशनर में विस्फोट के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग की जांच के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।