Saraykela

सरायकेला : तेज रफ्तार आयशर वैन स्वर्णरेखा कैनाल में घुसी , चालक बाल-बाल बचा

अश्वनी पाठक

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांगूडीह में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। डैम रोड के पास तेज रफ्तार आयशर वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित स्वर्णरेखा कैनाल में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। उसे किसी तरह की चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयशर वैन अनुमंडल मुख्यालय की ओर से चांडिल की तरफ जा रही थी। गांगूडीह के समीप पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे कैनाल में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में बालू लदा हुआ था।

RKDF
advertisement

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि वाहन में लदा बालू अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे के बाद पुलिस वाहन में लदे बालू और उसके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

बताया गया कि कैनाल में फिलहाल पानी का स्तर कम था। इसी वजह से आयशर वैन पूरी तरह पानी में नहीं डूबी और चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सरायकेला : तेज रफ्तार आयशर वैन स्वर्णरेखा कैनाल में घुसी , चालक बाल-बाल बचा

घटना की सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन में लदे बालू के स्रोत और उसके परिवहन से संबंधित कागजात की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या वाहन के अनियंत्रित होने की कोई अन्य वजह थी। साथ ही बालू के परिवहन में नियमों का पालन हुआ था या नहीं, यह भी जांच का विषय है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।