सरायकेला: तुलग्राम हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी मधु सिंह सरदार गिरफ्तार
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त तुलग्राम निवासी मधु सिंह सरदार (34) को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से हत्या में इस्तेमाल की गई खून लगी करनी भी बरामद की है।
चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि तुलग्राम निवासी दुर्गा चरण सरदार ने चौका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर अपने बड़े पिताजी आनंद सिंह सरदार की हथियार से हत्या किए जाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 17 सितंबर को मधु सिंह सरदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

18 सितंबर की रात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 18 सितंबर की रात कार्रवाई करते हुए मधु सिंह सरदार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से हत्या में इस्तेमाल की गई करनी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक करनी पर खून के निशान भी पाए गए हैं। हथियार की बरामदगी को पुलिस ने मामले की जांच में अहम साक्ष्य बताया है।

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
हत्याकांड के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक केशनाथ प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक श्रीधर प्रसाद यादव समेत चौका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार; 13 मोबाइल और 2.20 लाख रुपये बरामद
जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।…

फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद
जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को…

















